बिजनौर में विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विकास भवन में धरना दिया।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी हित में शासन की उच्च समिति की संस्तुति लागू न किए जाने के विरोध में उनको हड़ताल करनी पड़ रही है।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। धरने की अध्यक्षता प्रवीण कुमार और संचालन कविराज सिंह ने किया। धरने में मणिकांत सिंह, गजेंद्र कुमार, पीवी रस्तोगी, बीके त्यागी, मनोज त्रिवेदी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।