फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में मनेगा पौधरोपण उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में मनेगा पौधरोपण उत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में पौधरोपण उत्सव मनेगा। पंचायतों में वृहद पौधरोपण होगा। पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर समितियां गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

पांच जुलाई वृहद पौधरोपण कार्यक्रम है। जिले में 65 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शासन के पौधरोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश है। डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायतों में बड़े स्तर पर पौधरोपण करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की अभियान में भागीदारी बढ़ाने को कहा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 1123 पंचायतों में पौधरोपण का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। ब्लॉक स्तर पर संबंधित ब्लॉक के बीडीओ तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत नोडल अधिकारी हैं। पंचायत वार समिति बना दी है। ग्राम प्रधान, लेखपाल तथा ग्राम पंचायत सचिव सदस्य हैं। पंचायत रोपे गए पौधों की संख्या व स्थान का रिकॉर्ड सुरक्षित रखेंगी। गांवों में अभियान जनआंदोलन के रूप में चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें