मंडावली। बारिश से औरंगपुर बसंता में कई जगहों से मार्ग धंस गया। मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। गांव औरंगपुर बसंता निवासी जल सिंह, धर्मवीर सिंह, मदन पाल सिंह, सुरेश सिंह, नरेश सिंह, ब्रह्मपाल का कहना है कि दो सप्ताह पूर्व जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा था, लेकिन मार्ग को दुरुस्त नहीं किया। शनिवार को क्षेत्र में बारिश होने से मार्ग कई जगहों से धंस गया। जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को मार्ग पर आवागमन में परेशानी हुई। जिससे ग्रामीणों रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गांव की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद