फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: धामपुर में व्यक्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या

Sat, 02 Sep 2023 09:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, व्यक्ति का शहर जंगल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में मुन्नी देवी मंदिर से गांव भज्जावाला को जाने वाले मार्ग पर वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय के निकट तिराहे के पास  एक अज्ञात 30 साल के व्यक्ति का रक्त रंजित अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है ।  शव  मिलने से लोगो में हड़कंप मच गया । सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित और कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस ने मृतक व्यक्ति की काफी देर तक शनाख्त करने का प्रयास किया  । लेकिन पहचान नहीं हो सकी । बाद में पुलिस ने मृतक व्यक्ति के  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी के कार्यालय  के निकट भज्जावाला मार्ग पर मोड पर एक व्यक्ति के गन्ने के खेत के पास रक्त रंजित अर्धनग्न अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद हुआ ।  मृतक व्यक्ति के सर और शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म  बने हैं। घटनास्थल पर काफी दूर तक खून बिखरा पड़ा मिला ।अनुमान है कि हमलावरों ने व्यक्ति कहीं और से उठाकर यहां पर लाकर धारदार हथियारों से हमला  कर मौत के घाट उतारा है । मृतक व्यक्ति के शरीर पर केवल रेडीमेड नीला कच्छा हैं  । वह भी उतरा हुआ नजर आया। । और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था । मृतक व्यक्ति की चप्पल भी घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे पड़ी मिली । जैसे ही मृतक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना मिली तभी पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित और कोतवाल अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । वहां मौजूद लोगों से मृतक व्यक्ति की शनाख्त कराने का प्रयास किया।  लेकिन पहचान  नहीं हो सकी  ।  पुलिस ने मृतक व्यक्ति के  शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी ।लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे वह गैर प्रदेश का रहने वाला था ।।  कोतवाल अनुज कुमार तोमर का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है । आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । जैसे ही  पता लगेगा तो कार्रवाई होगी  ।आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा  । 
विज्ञापन


 सतीश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें