बिजनौर में रोडवेज परिसर में मनचले को पीटती महिला परिचालक। स्रोत वीडियो ग्रैब
बिजनौर। रोडवेज परिसर में महिला परिचालक ने छेड़छाड़ करने पर एक मनचले की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिजनौर डिपो परिसर में एक युवक ने महिला परिचालक का दुपट्टा खींचकर अभद्रता की। इसका महिला परिचालक ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला परिचालक का शोर सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों व महिला परिचालक ने युवक की लात-घूंसे से पिटाई की। इस दौरान परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को कर्मचारियों से बचाया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि महिला परिचालक से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। वहीं, थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।