फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा में चप्पल पहनकर रील बनाना पड़ा भारी, सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
स्योहारा। चप्पल पहनकर गंगा में रील बनाने के आरोप में लाइन हाजिर सिपाही अमजद खान - फोटो : 1
विज्ञापन
- हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर वीडियो बनाने का कथित मामला, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर उठे सवाल, एसपी बिजनौर ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर रील बनाते हुए एक सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी अमजद खान को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले को लेकर लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है।
हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर रील बनाते हुए एक सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी अमजद खान की सोशल मीडिया आईडी से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंदू धर्म में गंगा को मां का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर वीडियो बनाना धार्मिक आस्था के विपरीत है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने संबंधित आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। संबंधित सिपाही को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें