फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा जैन कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम, एबीवीपी ने पांच दिनों में रोपे 1300 पौधें

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ
विज्ञापन

नजीबाबाद। एबीवीपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रमा जैन कन्या महाविद्यालय में पौधे रोपित किए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच दिनों में तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में 1300 पौधे रोपित किए हैं।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक केसी मठपाल की अध्यक्षता में एबीवीपी के प्रांत सह संयोजक अभिषेक, नगर मंत्री विनायक व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपित किए। एबीवीपी कार्यकर्ता पिछले पांच दिनों में मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, विजन कॉलेज, स्प्रिंग फील्ड एकेडमी, गुरु राम राय स्कूल, साहू जैन कॉलेज में 1300 पौधे रोपित कर चुके हैं। शुक्रवार को रमा जैन कॉलेज में भी विभिन्न प्रकार के 100 पौधे रोपित किए। पौधरोपण कार्यक्रम में एनसीसी मेजर सविता सक्सेना, विनायक गुप्ता, नीरज राठौड़, बंटी कुमार, शानू त्यागी समेत छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें