फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की पत्नी और भाई बने बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की पत्नी और भाई बने बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। बीडीसी के दो रिक्त पदों पर ब्लॉक प्रमुख की पत्नी शुचिता और भाई ब्रजराज सिंह निर्विरोध बीडीसी सदस्य बने।
ब्लॉक परिसर में चुनाव अधिकारी प्रेम प्रशांत सिंह, सहायक एडीओ कृषि श्याम सिंह की देखरेख में नामवापसी के अंतिम दिन जटपुरा बोंडा 26 से पूर्व प्रधान मो. शाहिद ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे ब्लॉक प्रमुख के भाई ब्रजराज सिंह निर्विरोध चुने गए। ब्लॉक प्रमुख की पत्नी शुचिता ने किशोरपुर 152 से अपना नामांकन कराया था। एकमात्र नामांकन दाखिल होने से शुचिता भी निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनीं गईं। ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। उधर, ग्राम पंचायतों के रिक्त सदस्य पदों पर सात सदस्यों इरफान, लवी कुमार, महेंद्र, नरपत सिंह, ब्रह्मस्वरुप, सुनील कुमार और प्रियंका निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें