फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने को पुख्ता कर लें इंतजाम : दिनेश खटीक

विज्ञापन
जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सिंचाई मंत्री दिनेश खटीक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। राज्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की। बाद में उन्होंने अफसरों के मंडावर क्षेत्र बाढ़ एवं गंगा नदी से होने वाले कटान को रोकने के लिए चल रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शाम को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में शनिवार शाम को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने समीक्षा बैठक में बिंदुवार बारीकी से बाढ़ परियोजनाओं के बारे जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक कार्यों के लिए दिशा निर्देश जारी किये। कहा कि सरकार बढ़ को लेकर गंभीर है। इसलिए बाढ़, कटान को रोकने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लेने जरूरी है। बाढ़ परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को समझा। बाद में प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अफसरों के साथ मंडावर क्षेत्र में बाढ़ एवं गंगा नदी से हर साल होने खेतों की मिट्टी कटान रोकने के लिए हो रहे कार्यों को वहां ही जाकर देखा। अफसरों को बारिश से पहले सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के साथ अजित सिंह एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें