फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जोगीरम्पुरी दरगाह में मजलिस आज से, जियारत का सिलसिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- तंबुओं का शहर बना दरगाह परिसर, चार दिन चलेगा मजलिसों का सिलसिला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद (बिजनौर)। जोगीरम्पुरी दरगाह में सालाना मजलिसों का आयोजन बृहस्पतिवार (आज) सुबह से शुरू हो जाएगा, जो चार दिन का चलेगा। देश भर से पहुंचे जायरीनों ने जियारत का सिलसिला शुरू कर दिया है। दरगाह परिसर तंबुओं के शहर के रूप में तब्दील हो गया है।
मौला अली के रोजे पर नजराना-ए-अकीदत पेश करने के लिए जायरीन पहुंचना शुरू हो चुके हैं। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इरम अली जैदी, सचिव मौलाना कसीम अब्बास की देखरेख में मुनक्किद हो रहीं सालाना मजलिसों में आने वाले जायरीनों के लिए सैकड़ों तंबू लगाए गए हैं। मौलाना आबिद मेहदी 23 मई को पहली मजलिस को खिताब करेंगे। सालाना मजलिसों के दौरान चार रोज तक शिया विद्वान वाक्याते कर्बला के जिक्र के साथ समाज को बुराइयों से दूर रहने, दीन व इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने और जिंदगी को पाकीजा बनाने का पैगाम देंगे।
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होंगी मजलिसें
एसपी नीरज कुमार जादौन ने नगीना, अफजलगढ़ के क्षेत्राधिकारी के साथ रात और दिन में ड्यूटी के लिए सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। सेक्टर प्रभारियों में कोतवाली देहात, बढ़ापुर, शिवालाकलां, नांगल, रेहड़ के प्रभारी निरीक्षण शामिल है। दरगाह परिसर से लेकर आवागमन के रास्तों पर मोबाइल पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


जायरीनों का दरगाह पहुंचने का सिलसिला जारी
जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत के लिए ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री नजीबाबाद पहुंच रहे है। स्टेशन से जोगीरम्पुरी के लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। उधर, ई-रिक्शाओं से भी बड़ी संख्या में जायरीन आठ से 10 किलोमीटर का सफर तय कर दरगाह पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें