फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मझेड़ा निवासी दानिश की पुणे में हत्या

Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम मझेड़ा के मोहम्मद दानिश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। पुणे महाराष्ट्र में ग्राम मझेड़ा निवासी मो. दानिश (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मझेड़ा निवासी तज्जमुल ने बताया कि गांव निवासी नजर हसन का पुत्र दानिश व उसका भाई आसिफ पुणे महाराष्ट्र में रहकर ठेला लगाते थे। आसिफ पुणे में पर्वतीय दर्शन इलाके में स्थित एक किराये के मकान में नीचे तथा दानिश ऊपरी मंजिल पर रहता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव में नजर हसन के पास सूचना आई कि उनके पुत्र दानिश की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद जानकारी जुटाई तो पता चला कि सोमवार की सुबह कोई व्यक्ति दानिश के कमरे में घुसा तथा तथा उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि इस दौरान आसपास के लोगों ने भागते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना करने वाले आरोपी का नाम जलगांव महाराष्ट्र निवासी जुनैद बताया जा रहा है।
दानिश की हत्या के कारणों का सही पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि सड़क पर ठेला लगाने वालों से होने वाली वसूली का विरोध करने के कारण उसकी हत्या की गई है। संवाद

नगीना के ग्राम मझेड़ा के मोहम्मद दानिश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें