मंच पर आसीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह व अन्य पदाधिक
नहटौर। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता भाईचारा और देश की अखंडता बनाए रखना है। उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अपनी सांसद निधि देने की भी मंच से घोषणा की। वहीं चेयरपर्सन पति मोहम्मद जैद रशीद ने रालोद सुप्रीमो का चांदी का नल देकर स्वागत किया।
शनिवार को रालोद सुप्रीमो नहटौर में धामपुर रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में आयोजित समरसता जनसभा को संबोधित करने शाम 7:10 पर पहुंचे। मंच पर सर्वप्रथम चेयरपर्सन पति मोहम्मद जैद रशीद ने चौधरी जैन सिंह को चांदी का नल व हुक्का देकर स्वागत किया। रालोद सुप्रीमो ने अपने भाषण की शुरुआत मंजिल भी मिलेगी और मजा भी आयेगा शेर कहकर की। उन्होंने अपनी सांसद निधि से नहटौर में खिलाड़ियों के लिए खर्च करने की घोषणा की। मोहम्मद आमिर ने चौधरी जयंत सिंह को चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया।