फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डौली ने गन्ने में भरी मिठास, लखनऊ में सीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नूरपुर। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। क्षेत्र की बीएससी उत्तीर्ण डौली यादव ने गन्ने में मिठास भरकर उल्लेखनीय कार्य किया है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए शनिवार को लोकभवन लखनऊ में आयोजित उन्नतशील गन्ना किसानों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार योजनार्गत डौली यादव को उत्कृष्ट किसान के रूप में प्रशस्तिपत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। डोली ने प्रदेश में दूसरा और मंडल में पहला पुरस्कार पाने का गौरव हासिल किया है। उन्हें मिले सम्मान से सहकारी गन्ना विकास समिति नूरपुर का नाम प्रदेश में रोशन हुआ है।
विज्ञापन


अमरोहा ब्लाॅक के गांव इसापुर की निवासी बीएससी उत्तीर्ण किसान डौली यादव पत्नी विपिन यादव सहकारी गन्ना विकास समिति नूरपुर की सदस्य हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से उन्नत गन्ना बीज उत्पादन कार्यक्रम योजनार्गत डौली यादव ने 13, 235, 14, 201, 15023, 118, 13231 एवं 180214 प्रजाति के गन्ना बीज की पौध बोकर गन्ने में मिठास भरने का उत्कृष्ट कार्य किया है। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित करने के साथ ही सीधे संवाद भी किया।

- कोरोना काल में बेरोजगारी को दी मात

मुख्यमंत्री से सम्मानित डौली यादव ने कोरोना काल के हालातों का डटकर मुकाबला किया। दरअसल, डौली यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यदु महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर समूह में पंद्रह महिलाओं को जोड़ा। समूह ने उन्नत प्रजाति के गन्ना बीज की पौध बोकर उसे बेचकर रोजगार बनाया। कोरोना काल में समूह ने करीब 22 लाख रुपये का कारोबार किया। जिसमें पचास प्रतिशत धन किसान से प्राप्त हुआ। पचास प्रतिशत विभाग द्वारा अनुदान द्वारा दिया गया। डौली यादव का किसानों को संदेश है कि फसलों में कीटनाशकों का अधिक प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें। इससे न केवल फसल उत्पादन बढ़ेगा। बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों के पैर पसारने पर रोक लगेगी। लोगों की सेहत भी ठीक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें