फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मैं रूह सिखी दी बोलदी सुण सिख प्यारे...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं रूह सिखी दी बोलदी सुण सिख प्यारे...
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शबद कीर्तन से वातावरण गूंज उठा।
प्रकाशपर्व पर गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में सुबह अखंड पाठ के समापन पर विशेष दीवान में कवि दरबार सजाया गया। कवि मलकीत सिंह ने कुझ आख कुझ बोल सही, सरहंद दीये दीवारे..., चंचल सिंह ने मैं रूह सिखी दी बोलदी सुण सिख प्यारे..., गुरशरण सिंह ने पंज बाणीयां पढ़के सतगुरु सानू पंज ककार दे गया... रचनाएं प्रस्तुत कीं। दिल्ली से आए रागी भाई तरसेम सिंह ने मेरे राम हरि जन कै हउ बलि जाईं..., शबद गायन किया। हुजूरी रागी भाई अजीत सिंह के जत्थे ने अनंद साहिब के पाठ का गायन किया। संरक्षक बलबीर सिंह, प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव गुरमीत सिंह की देखरेख में सजे दीवान में विभिन्न सेवाओं के लिए सेवादारों और संगत को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें