कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे महमूद मकरानी
नूरपुर। कोरोना संकट के दौरान एक और जहां लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता महमूद मकरानी बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को उन्होंने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी पोस्टर नगर की दुकानों पर चस्पा किए। शहीद तिराहे पर लोगों को रोककर उन्हें बीमारी की भयावहता समझाते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उनके मोहल्ले बंजारन में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर बीमारी के बारे में समझाया।