फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के विरोध में हुई महावीर की हत्या

विज्ञापन
बिजनौर में कोतवाली देहात में पकड़े गए महावीर सिंह उर्फ बंटी की हत्या के आरोपियों के बारे में जानक - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों के विरोध में हुई महावीर की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली देहात पुलिस ने महावीर सिंह उर्फ बंटी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पत्नी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर महावीर के दोस्त ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि गांव भीमपुरा उर्फ भवनपुर कला निवासी नीरज कुमार ने दस जून को पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उसका भाई महावीर सिंह उर्फ बंटी घर की छत पर सोया था। सुबह वह चारपाई पर नहीं मिला। महावीर का सिर में गोली लगा शव गांव के पास वीर सिंह के गन्ने के खेत में मिला था। शव के पास तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने इस हत्याकांड में गांव झलरी के सतेंद्र व नरपाल को दबोचा है। उन्होंने बताया कि सतेंद्र का बिरादरी के नाते महावीर के घर आना जाना था। डेढ़ साल पहले सतेंद्र के महावीर की पत्नी से संबंध हो गए। इसका पता महावीर व उसके परिजनों को चल गया था। सतेंद्र व नरपाल नौ जून को महावीर के बेटे के नामकरण में गए थे। दावत खाकर सतेंद्र पैसे देने के बहाने महावीर के कमरे में चला गया और उसकी पत्नी से हंसी मजाक करने लगा। इससे गुस्सा होकर महावीर ने सतेंद्र को बुरा भला कहा और अपने घर से भगा दिया। उसी रात करीब 12 बजे सतेंद्र ने नरपाल के साथ मिलकर महावीर को बात करने के बहाने फोन कर बुला लिया। गांव के बाहर सतेंद्र ने महावीर को धक्का देकर गिरा दिया। नरपाल ने महावीर के पैर पकड़ लिए और सतेंद्र ने उसके सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। शव को खेत में किनारे कर तमंचा शव के पास रख दिया ताकि लोगों को लगे कि महावीर ने आत्महत्या की है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई संजीव कुमार व मीर हसन, कांस्टेबल सहदेव, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें