फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कोल्हुओं का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में वर्षा से कोल्हू संचालन की तैयारी ठप। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बारिश से कोल्हुओं का संचालन प्रभावित
विज्ञापन

नांगलसोती। बारिश से नांगलसोती क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन प्रभावित हुआ है। गन्ने के खेतों और कोल्हू परिसरों में जलभराव होने से कोल्हुलों का संचालन करीब एक हफ्ते बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के खानपुर, सराय आलम, कोटसराय, जीतपुर, शहजादपुर आदि गांव में प्रतिवर्ष करीब 50 से अधिक कोल्हुओं का संचालन होता है। क्षेत्र में कोल्हू संचालक करीब पांच हजार क्विंटल गन्ने की पेेराई कर करीब 600 से 700 क्विंटल गुड़ तैयार करते हैं। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में कई कोल्हुओं के संचालन की तैयारी चल रही थी, लेकिन पिछले चार दिन पूर्व हुई बारिश से कोल्हू संचालकों की तैयारियों पर पानी फेर दिया। किसानों के गन्ने के खेतों में जलभराव होने और कोल्हू परिसर में पानी भरा होने के कारण अब एक सप्ताह बाद ही क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें