बिजनौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। शहर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में धार्मिक गीत भी बज रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता का गुणगान भी हुआ।
रविवार की शाम विधिवत रूप से शहर में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे झंडा और घोड़ा रहा। इसके बाद बैंड और उसके बाद महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघन, मां काली की झांकिया चल रही थी। शोभायात्रा वाल्मीकि बस्ती से हुई होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस वहीं जाकर समाप्त हुई। संवाद