फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में विजेता रहीं बाबा पाला क्लब और मनोहर वाली टीम

विज्ञापन
स्योहारा में कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम को बधाई देते डॉ मनोज वर्मा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। स्वर्गीय डा. नृपेंद्र वर्मा की याद में आजाद कबड्डी क्लब की ओर से दो दिवसीय आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पंजाब की बाबा क्लब व यूपी की ओर से मनोहर वाली टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब की छह टीमें व उत्तराखंड व यूपी की आठ टीमों सहित 18 टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन पंजाब की ओर से बाबा पाला क्लब व गुरु तेग बहादुर क्लब क़े बीच खेले गए फाइनल मैच में पाला क्लब ने 25 अंक बनाये, जबकि गुरु तेग बहादुर क्लब ने 20 अंक हासिल किए। वहीं यूपी की ओर से फाइनल मैच मनोहर वाली व स्योहारा टीम क़े बीच खेला गया। जिसमें मनोहर वाली टीम ने 11 अंक व स्योहारा टीम ने मात्र 6 अंक ही बनाये। निर्णायक मंडल ने पंजाब की टीम बाबा पाला क्लब को पांच अंक व यूपी की टीम स्योहारा को पांच अंक से विजयी घोषित किया।
समीक्षक इकराम डीके और साजिद तथा निर्णायक के रूप में रिसालत चौधरी और लड्डन लारा रहे। आजाद कबड्डी क्लब अध्यक्ष नजाकत पहलवान नें बताया कि लगभग 18 टीमें मैदाप मे मुकाबले में उतरी थीं। फाइनल मैच जीतने वाली दोनों टीमों को डा. मनोज वर्मा, पूर्व विधायक हाजी नईमुल हसन, कस्बा इंचार्ज वसीम ने नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान उस्ताद खलीफा हाजी अनवार शेख, उस्ताद खिलाफत हुसैन उर्फ कल्वा, इल्यास बोरी, मोहम्मद अय्यूब , जाकिर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें