महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षत्रिय समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आदर्शनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष शशिकला राजपूत ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अलौकिक व्यक्तित्व एवं कृतित्व वास्तव में दर्शनीय है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से महाराणा प्रताप की देशभक्ति भावना से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप जैसा वीर आैर देशभक्त बनने के पयास करने चांहिए। महाराणा प्रताप ने राष्ट्र को नई दिशा देने के साथ उन्होंने वीरतापूर्ण कार्यों से जनता में जोश जगाया। इतना ही नहीं राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा में ही अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
उन्होंने महाराणा प्रताप की जीवन गाथाओं से प्रेरणा लेकर देश की एकता आैर अखंडता के लिए कार्य करने की अपील की। कुमुद कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुशील चौहान, केपी सिंह, तापेश्वर सिंह, मोहनपाल, संजीव चौहान, राजकिशोर, सत्यवीर त्यागी, जगत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।