बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में कासमपुर गढ़ी के गांव सीरबासुचंद में नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान मदरसा जियाउल कुरान का मुख्य गेट गिर गया। जिसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई।