फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी है। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बने हैं। परीक्षा में करीब चार हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षा 14 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम बजे तक है। पहली शिफ्ट में 2436 तथा दूसरी शिफ्ट में 1553 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शासन के परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने के निर्देश है। स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डीआईओएस, बीएसए, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा सभी केंद्र व्यवस्थापक रहे।
पेपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में
यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मदरसा बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त निगरानी में रहेंगे। प्रश्नपत्र दोनों अधिकारियों की सामने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खुलेंगे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश है ।
विज्ञापन

ये बने हैं परीक्षा केंद्र
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए गीता इंटर कालेज बिजनौर, मदरसा इस्लामिया अरबिया मरयुमल कुरान किरतपुर, मदरसा फारुक उलूम जूनियर हाईस्कूल साहनपुर, मदरसा फैजुल कुरान नगीना, राधा इंटर कालेज धामपुर, मदरसा मिफ्ताहुल उलूम चांदपुर, न्यू हैविन इंटर कॉलेज नूरपुर तथा मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवार उलूम मंसूर सराय स्योहारा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें