फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माड़ी-सुल्तानपुर माइनर संपर्क मार्ग हुआ खस्ताहाल

विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव माड़ी-सुल्तानपुर माइनर खस्ताहाल संपर्क मार्ग। संवाद (मेरी आवाज की प
विज्ञापन
हल्दौर विकास खंड एवं तीन साधन समितियों को जोड़ता है यह मार्ग
विज्ञापन

एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का होता है आवागमन
मिल को इसी मार्ग से होती है गन्ने की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा। जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की अनदेखी से विकास खंड हल्दौर क्षेत्र के गांव माड़ी-सुल्तानपुर माइनर का संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हैं और शुगर मिल को गन्ने की आपूर्ति भी की जाती है।
ग्रामीणों के प्रयास से 2005 में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल की निधि से माड़ी से सुल्तानपुर माइनर तक लगभग दो किमी संपर्क मार्ग का निर्माण जिला पंचायत ने कराया था। वर्तमान में इस मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बजरी उखड़ गई है तथा गहरे गड्ढे होने से दोपहिया, चार पहिया वाहनों एवं ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। यह संपर्क मार्ग विकास खंड मुख्यालय हल्दौर के अतिरिक्त सिसौना, गंज, पुट्ठा, मारूफपुर, टूंगरी, सल्लाहपुर, पिलाना, अम्हेड़ा, गांगू नंगला आदि गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

गांव माड़ी निवासी सुजीत सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग के निर्माण की बेहद जरूरत है। उन्होंने डीएम से इस ओर कारगर कदम उठाने की मांग की है। इसी गांव के किसान नेता सुरेंद्र सिंह चिकारा ने बताया कि उन्होंने वर्तमान सांसद चंदन चौहान को सात मार्च 2026 को इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया है। सांसद ने शीघ्र ही संपर्क मार्ग के निर्माण का आश्वासन दिया है। गांव निवासी ओमवीर सिंह का कहना है कि चुनाव के दौरान ही प्रत्याशी वोटों के फेर में ग्रामीणों को पूरा आश्वासन देते हैं। जब इनका मतलब निकल जाता है, तो पीछे मुड़कर नहीं देखते।
विज्ञापन

उनकी जायज समस्याओं का निस्तारण करना तो दूर की बात रही। धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि खस्ताहाल संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के रवैये से ग्रामीण आक्रोशित हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने सड़क के संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि विभागीय रिकॉर्ड में दिखावा रहे हैं। यदि जिला पंचायत की ओर से इस संपर्क मार्ग का निर्माण हुआ था तो इसी वित्तीय वर्ष में मार्ग की जांच पड़ताल के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें