फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

बिजनौर। मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल तथा यूनिवर्सल अकादमी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रणव झा ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से यातायात नियमों को पालन करने, वाहन सामान्य गति से चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने यातायात सकेंतों को दर्शाते हुए आकर्षक पेंटिंग्स बनाई। छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से चारों दिशाओं का ज्ञान, सड़क डायवर्जन, जेब्रा क्रॉसिंग तथा स्कूल एवं अस्पताल के सामने हॉर्न नहीं बजाने का संदेश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर और चित्र बनाकर दिया संदेश
युनिवर्सल अकादमी के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर व चित्र बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्रों ने चित्र बनाकर लाल, पीली और हरी बत्तियों का महत्व समझाया। पोस्टर के माध्यम से दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। प्रतियोगिता का आयोजन उप संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह द्वारा तथा शिक्षिका सुमन रावत और यातायात प्रबंधक निशांत कुमार के निर्देशन में किया गया। मनोज कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। शिखा ने प्रथम, ईशा व मीत चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं गीतांश भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें