फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्टेडियम में रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
आकर्षक-बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में मतदाता दिवस पर बनाई गई जागरूकता रंगोली।
विज्ञापन
-स्टेडियम में डीएम ने दिलाई मतदान करने की शपथ
विज्ञापन

-40 हजार 500 वर्ग फीट की मतदान जागरूकता रंगोली
-जिलेभर में हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मतदान करने की शपथ दिलाई। स्टेडियम में 40 हजार 500 वर्ग फीट की मतदान जागरूकता रंगोली बनाई गई। जिसे देख सभी उत्साहित हो गए। मतदान करना सभी का अधिकार है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्टेडियम से मिनी मैराथन, साइकिन व स्केटिंग खिलाड़ियों ने भी रैली निकाली गई। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रंगोली से भारत का नक्शा भी बनाया गया। रंगोली नौशाद अख्तर, अरशद अली, पवन कुमार सागर, जितेंद्र कुमार मारवाड़ी, मंजू शर्मा, सुधीर कुमार आदि ने बनाई। वहीं जादूगर एसएन पाशा ने जादू दिखाए। जादू देखकर बच्चे और बड़े खुशी से झूम उठे। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, रितु रानी, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर स्थित लाल बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय में मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक इंजीनियर आलोक कुमार, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार, भाजपा के गोहावर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कुमार, मयंक कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।




स्योहारा के लक्ष्य काॅलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। लोकसभा संयोजक महेंद्र धनोरिया ने कहा कि सभी युवाओं को मतदाता सूची में आना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज भटनागर, कार्यक्रम संयोजक शुभम चौहान, भाजपा नेता पीयूष रस्तौगी, विशाल चौहान, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे ।


हल्दौर ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरजिंदर कौर ने छात्र, छात्राओं मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार चानू, वैभव प्रताप, मोहित वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार चौहान, डायरेक्टर डॉ. अनुज चौहान, प्राचार्य डॉ. तुकमान सिंह आदि मौजूद रहे। चांदपुर के शकुंतला डिग्री कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. अनिल सिंह, कपिल चौधरी ने युवाओं के साथ मतदान के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन





राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसपी कॉलेज तिगरी चांदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल, अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रगति राठी, जितेंद्र कुमार, सोमपाल तंवर, चंकित कुमार यादव, आकाश बाबु, प्रभाकर शर्मा, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाली देहातक्षेत्र के केएस चिल्ड्रंस एकेडमी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें