नोट: अमर उजाला-मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम....
-डीएम उमेश मिश्रा ने तिरंगा झंडा लहराकर किया यात्रा का शुभारंभ
-विद्यार्थियों ने तिरंगा पैदल यात्रा में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शहर में कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के छात्रों ने तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैदल यात्रा में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे लगे। सभी में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया।
सोमवार को अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा ने तिरंगा झंडा लहराकर किया। तिरंगा पैदल यात्रा प्रदर्शनी मैदान से दोपहर 12 बजे शुरू हुई। तिरंगा पैदल यात्रा प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, डाक चौराहा, सिविल लाइन से होते हुए शास्त्री चौक, जजी चौराहा से होकर वापस प्रदर्शनी मैदान पर समाप्त हुई। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम बिजनौर में पहले बार आयोजित हुआ है।
कार्यक्रम का सहयोगी कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस नूरपुर रोड बिजनौर रहा
कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा पैदल यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इस दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे। जिससे सभी के अंदर देशभक्ति का जनून पैदा हो गया। कदम से कदम बढ़ाकर तिरंगा यात्रा में सभी चलते रहे। इस मौके पर कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन मनोज राजपूत, संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, निदेशक पवन कुमार, अशोक शास्त्री आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला आज शास्त्री चौक पर कराएगा राष्ट्रगान
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आज शास्त्री चौक पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान कराया जाएगा। कार्यक्रम का सहयोगी कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस बिजनौर है। सुबह 10 बजे सभी 52 सेकेंड रूककर राष्ट्रगान करें। सुबह 10 बजे राष्ट्रगान में शामिल होकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।