नगीना में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के तहत फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर निरीक्
-रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाके में चलाया चेकिंग अभियान
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में अलर्ट है। पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाए रखने के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़भाड़ वालों स्थानों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एएसपी देहात राम अर्ज ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की टीम को संग लेकर चेकिंग की गई। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में अलर्ट है। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, शहर कोतवाल जीत सिंह ने फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, मॉल, समेत अन्य जगहों पर चेकिंग की। बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। सोमवार रात को भी पुलिस सतर्क रही। नजीबाबाद में सीओ गजेंद्र सिंह और कोतवाल राधेश्याम की अगुवाई में चेकिंग अभियान चला। चांदपुर में सीओ सर्वम सिंह और थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने चेकिंग की। उधर, नहटौर में प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने कस्बे में चेकिंग की। नगीना में भी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।