फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - गैस सेफ्टी डिवाइस से रूकेंगी रसोई गैस दुर्घटनाएं

Sun, 26 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में गैस सेफ्टी डिवाइस दिखाते युवा।
विज्ञापन
- रॉबिन और आदित्य ने तैयार की गैस सेफ्टी डिवाइस
विज्ञापन

फोटो - 26एनजेडबी08आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रॉबिन कुमार और आदित्य धनराज ने वैज्ञानिक सोच के चलते एक और गैस सेफ्टी डिवाइस तैयार की है। दोनों युवा इससे पहले नलकूप संचालन डिवाइस सहित कई डिवाइस तैयार कर चुके हैं।
नगर के रॉबिन कुमार और बिजनौर के आदित्य धनराज ने विज्ञान के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिक सोच के चलते रॉबिन और आदित्य ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो रसोई गैस से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सक्षम होगी। रॉबिन का दावा है कि डिवाइस तैयार करने में उन्होंने आरडिनो, रिले, सैंसर, सर्कू और जीएसएम का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसएम सिम को रसोई गैस के रेग्युलेटर और मोबाइल सिम से संबद्घ किया जाता है। रसोई गैस का रिसाव होने या अन्य दुर्घटना होने पर मोबाइल और एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता के फोन पर सूचना मिलेगी। इतना ही नहीं गैस सेफ्टी डिवाइस सिलेंडर की गैस को तत्काल बंद कर देगी। ऑटोमेटिक रेग्युलेटर के माध्यम से डिवाइस बिजली भी बंद करने की भी क्षमता रखती है। रॉबिन और आदित्य ने जल्द ही डिवाइस को पेटेंट कराने की बात कही है। इससे पूर्व रॉबिन नलकूप कंट्रोल डिवाइस के साथ एक ऐसी हेलमेट डिवाइस तैयार कर चुके हैं, जिससे हेलमेट लगाने पर ही बाइक स्टार्ट होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें