फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

धामपुर। तीन दिन पहले घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात एक बजे हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों की तलाशी ली। तो उनकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के बाद मृतक प्रेमी युगल की पहचान धामपुर निवासी विशाल तथा शिवानी के रूप में की गई।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद (साहनपुर नवादा) निवासी विशाल (22) का प्रेम प्रसंग पास के गांव खानूजट निवासी शिवानी (20) के साथ चल रहा था। दोनों के परिजनों को इनके प्रेम प्रसंग होने का पता लगा तो परिजनों ने उन पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी। परिजनों के इस दबाव के चलते तीन दिन पहले दोनों लोग घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे युवक और युवती मुरादाबाद के अगवानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। सूचना पर जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची और पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना और फोटो वायरल किए। मुरादाबाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मृतक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद पुलिस ने हादसे की सूचना धामपुर पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के प्रधान के माध्यम से प्रेमी युगल के परिजनों से उनकी पहचान कराई। इसके बाद दोनों मृतकों के परिजन शव लेने के लिए रात में ही रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को दोनों मृतकों के शव का अलग अलग अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें