फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब तक 1900 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। अब तक 1900 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे चुके हैं। इनमें 1001 मस्जिद, 846 मंदिर और 53 गुरुद्वारे शामिल हैं। यह कवायद ध्वनि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए की जा रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी लाउडस्पीकर हटाओ अभियान चलता रहा। इसी क्रम में पुलिस ने मस्जिदों और मंदिरों तक पहुंचकर लाउडस्पीकर हटवाने के लिए कहा। इसके बाद धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार लोगों ने खुद ही लाउडस्पीकर उतार लिए। पुलिस ध्वनि प्रसारण को लेकर कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर लाउडस्पीकर उतरवा रही है। बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम तक 391 मस्जिद, 214 मंदिर और 17 गुरुद्वारों के लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए थे। शुक्रवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1001 मस्जिद, 846 मंदिर और 53 गुरुद्वारों तक पहुंच गया।

-
चांदपुर थाना क्षेत्र से 462, नूरपुर थाना क्षेत्र से 167, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र से 196, शिवाला कला थाना क्षेत्र से 92 लाउडस्पीकर उतारे गए हैंं। पुलिस क्षेत्राधिकारी देशदीपक ने बताया कि अभियान के दौरान धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन:

शासन के निर्देश और कोर्ट के आदेशों के क्रम में अभियान चल रहा है। अब तक 1214 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। - केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें