फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के जल से किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

विज्ञापन
बिजनौर में सावन के दूसरे सोमवार को कुटिया कालोन के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रृद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आस्था के जल से किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
विज्ञापन

बिजनौर। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। आराध्य भगवान आशुतोष की आस्था का सैलाब शिवालयों मेें उमड़ पड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में लंबी कतारे लगी रही। दोपहर होने तक जलाभिषेक किए जाने का सिलसिला जारी रहा। शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय की गूंज रही।
सोमवार के दूसरे सोमवार की तड़के से ही शहर से लेकर गांव देहात तक के शिवमंदिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। खारी में स्थित झारखंडी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की काफी भीड़ रही। यहां दोपहर होने तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान महाकाल को प्रिय पंचामृत से आशुतोष का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर से भी अभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, मिष्ठान और फल भी अर्पित किए। इत्र से भी तमाम भक्तों ने अभिषेक कर अपने आराध्य देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया। युवतियों समेत तमाम भक्तों ने सोमवार के व्रत की शुरुआत जलाभिषेक से की। युवतियों ने अच्छे वर की कामना से व्रत रखे तो महिलाओं ने घर परिवार में सुख समृद्घि की कामना की। पंचाक्षर मंत्र और ओम नम शिवाय की गूंज शिवालयों में रही।
विज्ञापन

हल्दौर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। पोखर बाजार, रईसान, धूलिया महादेव मंदिर संस्थान समेत आदि मंदिरों पर राजेंद्रपाल, शिक्षा देवी, संजीव सुदर्शन, महिपाल, ज्योतिपाल, संगीता पाल, बिट्टू त्यागी, नरेंद्र पाल आदि श्रद्धालुओं मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, भांग, धतूरा, दही, फूल, फल आदि चढ़ाकर अपने देश, क्षेत्रवासियों व परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए प्रसाद वितरण किया। वहीं मोहल्ला रईसान पहाड़वाला में स्थित राजपूत धर्मशाला शनिदेव मंदिर में हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी अनुज कुमार चौहान द्वारा पंडित रामानंद शर्मा ने हवन पूजन किया। श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भंडारे में भारी संख्या में भक्तजनों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर रजत चौहान, डॉ महिपाल सिंह, दीपक चौहान, सतवीर सिंह, देवेंद्र चौहान आदि समेत नगरवासियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रेहड़। सोमवार को पवित्र गंगाजल लाने के लिए भोले के भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। शिवभक्त मंगलवार की सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार की शाम क्षेत्र के गांव कासमपुरगढ़ी से एक दर्जन शिवभक्तों का जत्था गंगाजल लाने के लिए बाइकों से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। शिवभक्त मंगलवार को शिवरात्रि पर स्थानीय मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्तों के जत्थे में टिंकू, सचिन नीटू, हिमांशु, सोनू विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें