फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: अपराध नियंत्रण के लिए बॉर्डर पर पुलिस रहेगी सक्रिय

विज्ञापन
नजीबाबाद- कोटद्वार में समन्वयक बैठक में भाग लेते यूपी और उत्तराखंड पुलिस के अ​धिकारी। (स्रोत-पु
विज्ञापन
बिजनौर और पौड़ी प्रशासन की कोटद्वार में हुई समन्वय बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। बिजनौर और पौड़ी पुलिस प्रशासन लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों प्रदेशों के बॉर्डर पर अपराधियों पर पैनी निगाह रखेगा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए बॉर्डर और आस-पास के क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की निगाह रहेगी।
यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक कोटद्वार में आयोजित हुई। बिजनौर के एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, नजीबाबाद सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर, पौड़ी प्रशासन से एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, सीओ कोटद्वार विभव सैनी ने बीएल रोड पर आयोजित समन्वय बैठक में अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान आपराधिक गतिविधियों को रोकने सहित विभिन्न असामाजिक गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने के पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बॉर्डर पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, दोनों प्रदेशों के चैक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी निगाह रखने सहित कई आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें