नगीना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत नगीना में 378 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। 55 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। धामपुर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पंडित महिपाल ने हिंदू विवाह और मोहम्मद तय्यब ने निकाह संपन्न कराया। पंकज कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत, ठाकुर विकास राजपूत, पूर्व विधायक सतीश गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकरण सिंह, ए डी ओ समाज कल्याण कर्मेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।