फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट उखाड़कर कलक्ट्रेट गेट पर जड़ दिया ताला

Fri, 26 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने कराया कलक्ट्रेट का गेट बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने बृहस्पतिवार की देर रात कलक्ट्रेट से अपहृत वासु के पिता सुनील कुमार व मां पुष्पा व रघुनाथ सिंह को जबरन क्रमिक अनशन से उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। धरने पर बैठे बिरादरी के लोगों को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया। कलक्ट्रेट के गेट में ताला जड़कर वहां पीएसी तैनात कर दी। सुनील व उनकी पत्नी पुष्पा दिनभर जिला अस्पताल में बैठे रहे। मिलने वाले उनके पास आते जाते रहे।  पुलिस द्वारा रात में की गई कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

प्रशासन कई दिनों से वासु के परिजनों के साथ बिरादरी के लोगों का आंदोलन खत्म कराने को लगा था। दो बार प्रशासन ने अनशन व धरने पर बैठे लोगों को उठाने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार को दिन में पहले जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अनशन पर बैठे वासु के पिता सुनील कुमार, मां पुष्पा देवी व अन्य लोगों के  स्वास्थ्य का चैक अप किया था। दिनभर धरने पर बिरादरी के लोग आते रहे। रात में करीब 10 बजे एसडीएम सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने आकर अनशन पर बैठे लोगों को उठाने का प्रयास किया पर उस समय काफी संख्या में भीड़ होने के  कारण अधिकारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। रात में करीब दो बजे प्रशासन का अमला पुलिस के साथ फिर कलक्ट्रेट में आ धमका। अफसरों की टीम ने पुलिस के साथ क्रमिक अनशन पर बैठे वासु के पिता व मां को जबरन उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। धरने पर बैठे बिरादरी के बाकी लोगों को वहां से खदेड़ दिया। प्रशासन ने आंदोलनकारियों का टेंट भी उखाड़ दिया। कलक्ट्रेट के गेट पर ताला डाल दिया तथा पीएसी व पुलिस तैनात कर दी। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। वासु के पिता सुनील कुमार व मां पुष्पा देवी व रघुनाथ सिंह दिनभर जिला अस्पताल में बैठे रहे। उनके समर्थक उनसे मिलने के लिए वहां आते जाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें