फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहनों का होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को चीनी मिलों के वाहनों की संख्या सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोडिंग वाहनों की फिटनेस कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक, लोडिंग वाहनों का चालन करने के लिए कहा। साथ ही स्पीड कम करने के लिए विशेष जोर देने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पाॅट सहित अभी दुर्घटना स्थानों पर दुर्घटना कारणों का पता करने को कहा। सड़क के दोनों ओर सुरक्षात्मक चिन्ह एवं रिफिलेक्टर लगवाएं। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर उनका चालान करें।
- वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में वन बंदोबस्त सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन बंदोबस्त के तहत विभागीय अधिकारियों को सरकारी जमीनों का मिलान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें