फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर का ढुल्ला गिरा, चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर का ढुल्ला गिरा, चार मजदूर घायल
विज्ञापन

नगीना। निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय अचानक ढुल्ला कमजोर हो जाने से लिंटर के नीचे गिरने से काम कर रहे चार मजदूर मलबे दब कर घायल हो गए। अन्य मजदूरों व राहगीरों ने चारों को सीएचसी नगीना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा पर मोहल्ला मुगलान निवासी शाहिद के मकान का लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालते समय ढुल्ला अचानक गिर गया और लिंटर गिरने के कारण काम कर रहे चार मजदूर शाहबाज, तस्लीम, वसीम निवासी पहाड़ी दरवाजा व तालिब निवासी मोहल्ला कलालान मलबे के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी मजदूरों को अन्य मजदूरों व राहगीरों ने बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वसीम व तस्लीम को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें