फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

शेरकोट। गांव भनौटी थाना शेरकोट निवासी मोहित (35) पुत्र धर्मपाल संविदा पर लाइनमैन था। बुधवार को वह भनोटी में विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक विद्युत सप्लाई सुचारु हो जाने से वह झुलस गया। उपचार के लिए परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। बृहस्पतिवार को मोहित की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहित के परिजनों का आरोप है कि विद्युत ऑपरेटर राहुल निवासी गांव मुबारकरपुर कुंडा थाना शेरकोट की ओर से लापरवाही बरतते हुए बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। जिससे मोहित करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें