राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में स्थापित होगी लाइब्रेरी
बिजनौर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धोलागढ़ का सीडीओ ने निरीक्षण किया। विद्यालय में मात्र एक ही नियमित शिक्षक मिला। विद्यालय को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किए जाने पर जोर दिया। इसमें लाइब्रेरी की स्थापना होगी। जिसमें विद्यार्थियों के लिए कोर्स की किताबों समेत ज्ञानवर्धक पाठन सामग्री उपलब्ध होगी। इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धोलागढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हैं। सीडीओ पूर्ण बोरा ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में 366 छात्राएं पंजीकृत हैं। परंतु छात्राओं को पढ़ाने के लिए संख्या के अनुसार शिक्षक नहीं है। विद्यालय में अध्यापकों की कमी है। कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए मात्र एक ही नियमित शिक्षक हैं।
कक्षावार एक दर्जन से अधिक विषय है। संविदा प्रशिक्षक रखकर काम चलाया जा रहा है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विद्यालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भिजवाए। विद्यालय में बिजली व पानी की समस्या बताई गई, जिनका तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधरिकारी अजय कुमार भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक सुविधा होंगी
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि शिक्षा को तकनीकी बनाने पर जोर है। इसलिए जिले के प्राथमिक तथा राजकीय इंटर कॉलेज को तकनीकी रूप से विकसित किया जा रहा है। कहा कि विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम बनेगा। पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है। इसलिए प्ले ग्राउंड विकसित कराया जाएगा। योजना पर प्राथमिकता से काम होगा।