फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीएचओ को भी दी आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचओ को भी दी आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी अब सीएचओ भी सौंप दी है। अभी तक आयुष्मान कार्ड जनसेवा केंद्र, जिला अस्पताल, प्रधान सहायक ही आयुष्मान कार्ड बना रहे थे। जिले में अभी काफी संख्या में लाभार्थियों के कार्ड नहीं बने हैं। जिसके चलते अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ भी आयुष्मान कार्ड बनाएंगे।
जिले में सरकार की ओर से 13,44,487 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा था। जिनमें से अभी 5,23,876 लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। जिसके चलते अभी 8,20,611 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने से रह गए हैं। इसी क्रम में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्दी बनाने के लिए जोर दिया जा रहा है। अभी नवंबर माह की शुरूआत में ही प्रधान सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद अब सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को भी इसी कड़ी में जोड़ लिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वस्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ को 50 डिवाइस दे दी गई है। इसके अलावा सभी सीएचओ को आयुष्मान बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। जिले में सीएचओ की संख्या 182 हैं। जिन सीएचओ को डिवाइस नहीं मिली है, उन्हें जल्द ही डिवाइस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ भी आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने की ट्रेनिंग दे दी गई है। जल्द ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी सीएचओ आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे - डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें