फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुएं में गिरा गुलदार, वन विभाग ने निकालकर पिंजरे में कैद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। सोमवार रात्रि क्षेत्र के गांव तोहफापुर के जंगल में एक गुलदार बंद कुएं में गिर गया। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को कुएं से बाहर निकाला और पिंजरे में डालकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह खेत स्वामी विनीत जब खेत पर पहुंचा तो उसे गुलदार की दहाड़ सुनाई दी। गुलदार के कुएं में गिरने का पता लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पैजनिया चौकी पुलिस एवं वन विभाग की टीम गुलदार को निकालने में जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को कुएं में जाल डालकर उसमें फंसाया गया तथा फिर उसे बाहर खींच लिया गया।
वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे में कैद करके अपने साथ ले गई। वन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत कुमार ने बताया कि कुएं से निकाली गई गुलदार मादा है तथा व्यस्क है। उन्होंने बताया कि गुलदार स्वस्थ है। कादराबाद से हिदायतपुर तक गुलदार का खौफ : कादराबाद के गांव कादराबाद से हिदायतपुर तक गुलदार का खौफ छाया है। भयभीत ग्रामीणों ने नहर से श्मशान घाट की तरफ से निकलना बंद कर दिया है। शाम होने के बाद अक्सर ग्रामीण मुख्य सड़क से ही आवागमन कर रहे हैं। हिदायतपुर व पत्थर वाला में ग्रामीणों पर गुलदार के हमले के बाद वनकर्मियों ने दो दिन पूर्व कादराबाद में कमल के खेतों में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश, सुनील, गुरदयाल, सुशील, रामपाल, बलराज सिंह आदि का कहना है की श्मशान घाट के समीप गन्ने के खेतों में गुलदार के साथ शावकों को भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें