हल्दौर। गांव गोवर्धनपुर नंगली निवासी सतपाल सिंह का खेत नहर के पास है। यहां से गुजर रहे कुछ किसानों को संरक्षित गोवंश मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मृत पशु को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गुलदार ने निवाला बनाया है। हुकुम सिंह, नैपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़वाने की मांग की है। संवाद