फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तिमरपुर में लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

विज्ञापन
चंदक के ग्राम तिमरपुर के जंगल में लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत वन विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदक। ग्राम तिमरपुर में लगाए गए पिंजरे में सोमवार रात गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुलदार की उम्र तीन साल बताई जा रही है। ग्राम खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में पिछले कुछ दिनों से गुलदार देखा जा रहा था। इससे लोगों में दहशत व्याप्त थी। गांव निवासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने बताया कि उनकी सूचना पर वन विभाग ने श्याम हॉस्पिटल के पीछे पिंजरा लगाया था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पिंजरे में गुलदार कैद था। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें