फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने महिला पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। गांव विजयनगर में खेत में घास काटने गई दीपा रावत पत्नी सुरेंद्र सिंह पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला गांव में दिनेश के खेत में घास काट रही थी। इसी बीच खेत से निकले गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार का पंजा महिला के सिर पर लगने से वह घायल हो गई। महिला व पास ही मौजूद एक अन्य व्यक्ति के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के भय से खेतों पर जाना भी दूभर हो रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, सूचना पर वन दरोगा सत्यवीर सिंह सीएचसी पहुंचे और महिला से जानकारी ली। वन दरोगा ने बताया कि गुलदार संभावित स्थान चिह्नित कर पिंजरा लगाया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि महिला को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें