फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाजरा काट रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला

Wed, 30 Apr 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। सोमवार देर शाम गांव दयालपुर निवासी काकू कश्यप पुत्र हरपाल पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

काकू कश्यप खेत में बाजरा काट रहा था। अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने उसके गले तथा मुंह पर पंजा मारा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने गुलदार को भगाया। गांव के आसपास गुलदार पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है। पिछले वर्ष भी ग्राम दयालपुर से एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें