बिजनौर कलक्ट्रेट में हवन में आहुति देते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में लेखपाल संघ ने मांगों के पूरा न होने पर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कलक्ट्रेट में यज्ञ किया। मांगें पूरी न होने पर 13 सितंबर तक धरना जारी रखने का एलान किया।
कलक्ट्रेट में ही लेखपालों ने यज्ञ वेदी बनाते हुए मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। विजेंद्र राठी, दीपक कुमार, कमल शर्मा, जितेंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण किया। लेखपालों ने यज्ञ में आहुति प्रदान कीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। वक्ताओं ने धरना 13 सितंबर तक जारी रखने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सुभाष कुमार, सचिव जगत सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, पवन सिंह, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।