फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली को लेकर चालक, परिचालकों की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। होली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो। इसलिए रोडवेज के चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही यात्रियों को समय से उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सभी बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




होली विशेष प्रोत्साहन योजना 28 फरवरी से नौ मार्च तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में लंबी और स्थानीय दोनों रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। विशेष रूप से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हरिद्वार और मेरठ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय रूट धामपुर, चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद मार्ग पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं, जिससे बसों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में चालक और परिचालकों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। अति आवश्यक कार्य होने पर ही अवकाश दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि होली पर बसों के बेहतर संचालन की तैयारियां कर ली गई हैं। चालक, परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। विशेष योजना के तहत यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समय से बस उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें