फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोबाइल और लैपटॉप पर झुके रहने से बिगड़ रहा शारीरिक संतुलन

Sat, 01 Nov 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। घंटों मोबाइल या लैपटॉप पर झुके रहने की आदत अब गंभीर शारीरिक समस्या का कारण बन रही है। बिजनौर मेडिकल अस्पताल में हर सप्ताह करीब दस मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनकी गर्दन के पीछे गांठ या मांस उभर आया है। यह समस्या लगातार झुकी हुई स्थिति में स्क्रीन देखने से उत्पन्न होती है। शुरुआत में हल्का दर्द या अकड़न होती है, लेकिन धीरे-धीरे गर्दन के पीछे की मांसपेशियां सूजकर ‘कूबड़’ जैसी दिखाई देने लगती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव के अनुसार, लंबे समय तक सिर झुकाकर मोबाइल देखने से गर्दन पर शरीर का भार असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इससे रीढ़ की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर स्थायी विकृति का रूप ले सकता है।
उन्होंने बताया कि दवाओं से केवल अस्थायी राहत मिलती है, स्थायी इलाज केवल जीवनशैली और सही मुद्रा अपनाने में है। चिकित्सकों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी और नियमित व्यायाम से यह समस्या न केवल रोकी जा सकती है, बल्कि शुरुआती अवस्था में पूरी तरह ठीक भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे बचें और सुधारें स्थिति:
-हर 20-25 मिनट में गर्दन सीधी कर हल्का स्ट्रेच करें।
-मोबाइल आंखों की सीध में रखकर देखें।
-काम करते समय कुर्सी और टेबल की ऊंचाई शरीर के अनुपात में रखें।
-गर्दन के पीछे बर्फ या गर्म सेक से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
-रोज सुबह ‘भुजंगासन’, ‘मार्जारी आसन’ और ‘गर्दन घुमाने’ जैसे व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें