फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी को नेताओं ने डाला लखनऊ में डेरा

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नया भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए बीस कर रहे दावेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लगातार बारिश से भले ही जनपद का तापमान गिरा दिया हो, लेकिन भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर जनपद की राजनीति गर्मायी हुई है। अपने-अपने पक्ष के व्यक्ति की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए पार्टी नेता अलग-अलग खेमों में पहुंच गए हैं। वहीं दावेदारी मजबूत करने के लिए लखनऊ में भी नेताओं ने डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। कार्यकाल पूर्ण होने पर नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए पार्टी के पुरुष व महिला कार्यकर्ता अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। पिछले सप्ताह पार्टी के पर्यवेक्षक बिजनौर पहुंचे थे, यहां दो दिवसीय दौरे में उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों, जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग वार्ता की। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले कई माह से दावेदार आकाओं की शरण में हैं। दावेदारों ने जनपद से लेकर लखनऊ व दिल्ली तक सिफारिश कर रखी है। राजनीतिज्ञों की मानें तो भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने पक्ष का जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर अलग-अलग खेमे में बट गए हैं। संगठन के पदाधिकारी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को बनाने की पैरवी कर रहे हैं। हालांकि प्रक्रिया लखनऊ स्तर पर चल रही है। इसके चलते भाजपा नेताओं ने लखनऊ में भी डेरा डाला हुआ है। नए जिलाध्यक्ष पद पर किस की ताजपोशी होगी, यह तो आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें