फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ियों के वाहन पर फेंके पत्थर

Thu, 20 Jul 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के लिए खास
विज्ञापन

- शिव भक्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति

- एसपी पूर्वी द्वारा सुरक्षा के आश्वासन के बाद रवाना हुए शिव भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। कांवड़ यात्रा जत्थे के आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए। कांवड़ जत्थे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व थाना प्रभारी राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बाद में कांवड़ जत्थे की सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर कांवड़िये मंजिल की ओर बढ़ गए।

बुधवार शाम छह बजे बरेली के भोजीपुरा निवासी शिव भक्तों का 21 सदस्य जत्था हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। कांवड़ यात्रा जत्था पीछे था, जबकि शिव भक्तों का वाहन ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे चल रही थी, जिसमें आधा दर्जन शिव भक्त मौजूद थे। स्योहारा फव्वारा चौक के पास उनके वाहन पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। घटना स्थल से आधा किमी दूर आकर शिव भक्तों ने अपना वाहन रोका और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग और पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने शिव भक्तों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव भक्तों का कहना था कि जब तक उनके साथी शिव भक्त स्योहारा से नहीं निकल जाएंगे तब तक वे भी स्योहारा में ही रहेंगे। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व राजीव चौधरी ने पीछे आ रहे कांवड़ जत्थे को पुलिस सुरक्षा में स्योहारा से निकाला। जत्थे में विशाल गंगवार, मोहन स्वरूप, नरेंद्र पाल गंगवार जिला पंचायत सदस्य, निखिल श्रीवास्तव, प्रेम पाल गंगवार, जितेंद्र गंगवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें