फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान नेता दिगंबर सिंह के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसान नेता दिगंबर सिंह द्वारा वकीलों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी का मामला गर्मा गया है। इस टिप्पणी से वकीलों में भारी रोष है। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में दिगंबर सिंह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की गई है। टिप्पणी के विरोध में कार्रवाई को लेकर 19 मार्च को सांकेतिक हड़ताल करने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। साथ ही न्यायिक परिसर में दिगंबर सिंह के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

जिला बार अध्यक्ष की एसके बबली की अध्यक्षता एवं महासचिव संजीव चौधरी के निर्देशन में संपन्न बैठक में कहा गया कि तथाकथित किसान नेता दिगंबर सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो अत्यंत निंदनीय है, इसकी भर्त्सना की जाती है। बैठक में यह भी कहा गया है कि दिगंबर सिंह भारतीय किसान यूनियन से निष्कासित है और उन्होंने स्वयंभू किसान यूनियन बना रखी है, जिसके माध्यम से जिले के अधिकारियों, नेताओं को प्रताड़ित कर अनाधिकृत धन अर्जित करते हैं। आरोप लगाया कि दिगंबर सिंह का अपराधी इतिहास है, उन पर विभिन्न न्यायालय में केस चल रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी व तहसील स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। 19 मार्च को वकील सांकेतिक हड़ताल करते हुए न्याय कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में रेवेन्यू बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव निपेंद्र सिंह द जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं सत्य प्रकाश चौहान, राकेश कुमार सिंह फकीरचंद ,कोमल सिंह धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
- मैने वकीलों के बारे में कुछ आपत्तिजनक नहीं कहा है। जो कुछ भी हो रहा है, वह एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए किया जा रहा है। रही बात जजी में प्रवेश की तो वह सरकारी संपत्ति है। वहां जाने का सभी को अधिकार है। मेरा कोई काम होगा तो मैं भी गांधीवादी तरीके से जाऊंगा। -दिगंबर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें